फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozpur News: विजिलेंस को मिली बड़ी सफलता, 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते ASI को दबोचा

Sun, 02 Jul 2023 02:54 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)

सार

प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस टीम ने ट्रैप लगा कर एएसआई को दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से 10,000 रुपये की रिश्वत लेते मौके पर ही काबू कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विजिलेंस टीम ने 10 हजार रुपये रिश्वत लेते पंजाब पुलिस में तैनात एक एएसआई को गिरफ्तार किया है। आरोपी फिरोजपुर जिले के सिटी जीरा थाने में सहायक सब इंस्पेक्टर है।

विज्ञापन


विजिलेंस अधिकारियों के मुताबिक शिकायतकर्ता संजीव कुमार (डाबन गन हाउस) ने विजिलेंस विभाग के थाना फिरोजपुर रेंज में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी एएसआई गुरदीप सिंह ने 26 अगस्त 2021 को सिटी थाना जीरा में आईपीसी की धारा 353, 186, 294, 506 और 149 अधीन दर्ज मामले में उसकी और उसके परिवार के सदस्यों की मदद करने के बदले में 10,000 रुपये की रिश्वत की मांग की थी।

शिकायतकर्ता ने बताया कि एएसआई 23 जून 2023 को अपने भाई राजीव कुमार उर्फ मोनू की मामले में जमानत दिलाने के लिए 5000 रुपये की रिश्वत ली थी और अब 10,000 रुपये की और मांग कर रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि एएसआई पहले 60 हजार रुपये रिश्वत ले चुका है।
विज्ञापन


प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस टीम ने ट्रैप लगा कर एएसआई को दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से 10,000 रुपये की रिश्वत लेते मौके पर ही काबू कर लिया। इस संबंध में एएसआई के खिलाफ थाना विजिलेंस फिरोजपुर रेंंज में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें