फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइगर-3 में नजर आ सकते हैं वरिंदर घुम्मन, जालंधर के बॉडी बिल्डर पहले भी कर चुके हैं बॉलीवुड में काम

विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर। जिला जालंधर निवासी प्रसिद्ध बॉडी बिल्डर एवं अभिनेता वरिंदर सिंह घुम्मन अब जल्द मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित ‘एक था टाइगर’ की सफल फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म ‘टाइगर-3’ में नजर आ सकते हैं। इस फिल्म में सलमान खान, कैटरीना कैफ, इमरान हाशमी और कई अन्य कलाकार भी होंगे। हालांकि अभी तक कोई ऐसी घोषणा नहीं हुई है।
विज्ञापन

वरिंदर घुम्मन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है कि आधिकारिक तौर पर मेरे अगले मेगा प्रोजेक्ट की बड़ी घोषणा जल्द होगी। इसलिए अधिक रोमांचक घोषणाओं के लिए जुड़े रहें। इस पोस्ट में उन्हें बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के साथ पोज देते देखा जा सकता है।
वरिंदर घुम्मन को कबड्डी वन्स अगेन और रोर - टाइगर ऑफ द सुंदरबन्स जैसी फिल्मों में उनकी उपस्थिति के लिए जाना जाता है। सात साल पहले फिल्म रोर - टाइगर ऑफ द सुंदरबन्स से हिंदी सिनेमा में डेब्यू करने वाले वरिंदर घुम्मन ने वर्ष 2019 में मरजावां से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी। मरजावां फिल्म में वह सिद्धार्थ मल्होत्रा, रितेश देशमुख व तारा सुतारिया स्टार्स के साथ नजर आए थे।
विज्ञापन

जालंधर निवासी इस नौजवान ने मिस्टर इंडिया का खिताब भी जीता है। वर्ष 2009 में भारत और मिस्टर एशिया प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रहे हैं। वरिंदर घुम्मन इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस (आईएफबीबी) प्रो कार्ड को सुरक्षित करने वाले पहले भारतीय बॉडी बिल्डर भी हैं। इसके अलावा वह दुनिया के पहले शाकाहारी पेशेवर बॉडी बिल्डर भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें