फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बुलेट प्रूफ जैकेट और हथियारों के साथ दो गैंगस्टर गिरफ्तार

Tue, 14 Jul 2020 06:57 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/जालंधर
विज्ञापन
बरामद हथियार और कारतूस।
विज्ञापन

पंजाब पुलिस ने पाक से हथियार तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गुरप्रीत सिंह उर्फ गोरा और जर्मनजीत सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से एक बुलेट प्रूफ जैकेट, एक .455 बोर की पिस्टल, दो ग्लॉक पिस्तौल, एक पंप एक्शन गन, एक 32 बोर की रिवाल्वर, एक 30 बोर की पिस्टल और लगभग 40 कारतूस बरामद किए गए। 

विज्ञापन


डीजीपी दिनकर गुप्ता का कहना है कि दोनों आरोपियों को जालंधर के भोगपुर इलाके से गिरफ्तार किया गया है। दोनों बदमाशों को पाकिस्तान से तस्करी कर लाए ये हथियार गैंगस्टर गोपी घनश्यामपुरिया ने दिए थे। इसके साथ ही एक वरना कार भी बरामद की गई है। गिरोह ने पंजाब में हाईवे पर लूट की वारदातें कर दहशत फैला रखी थी।

गुप्ता ने कहा कि गुरप्रीत सिंह पहले ही पंजाब के विभिन्न जिलों में कत्ल, हमले, लूट, डकैती, गैंगवार समेत 14 मामलों का सामना कर रहा है। इनमें से 13 मामलों में से एक में भगोड़ा भी करार दिया हुआ है। बरामद वरना कार जर्मनजीत सिंह की है, जो गुरप्रीत को पुलिस से बचाने में अहम भूमिका निभाता था और वह अपराध के लिए उसे वाहन मुहैया करवाता था। उन्होंने बताया कि गैंगस्टरों के खिलाफ भोगपुर थाने में अंतर्गत केस दर्ज किया गया और मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जालंधर ग्रामीण के एसएसपी नवजोत माहल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गुरप्रीत सिंह उर्फ गोरा और उसका साथी जर्मनजीत सिंह एक वरना कार नंबर पीबी 46 क्यू 4951 में बहराम की तरफ जा रहे हैं। जालंधर ग्रामीण पुलिस के विशेष स्टाफ की एक टीम ने कार सवार गैंगस्टरों को हथियारों समेत पकड़ लिया। 

नहर किनारे दबाए थे हथियार 
डीजीपी गुप्ता ने बताया कि गुरप्रीत सिंह द्वारा पुलिस के सामने किए खुलासे के बाद हथियार बरामद हुए। ये सभी हथियार प्लास्टिक पाइप में पैक किए गए थे और रईया (अमृतसर) के नजदीक नहर किनारे जमीन में दबाए गए थे।

तस्कर मंडियाला से भी गैंगस्टर गोरा के करीबी संबंध
गिरफ्तार गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह उर्फ गोरा ने खुलासा किया कि उसका बलजिंदर सिंह बिल्ला मंडियाला के साथ करीबी संबंध है। मंडियाला पाकिस्तान के नशा व हथियार तस्करों मिर्जा और अहमदीन से जुड़ा है। उसके पास से फिरोजपुर में हथियारों और नशे की खेप मिली थीं। डीजीपी दिनकर गुप्ता ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ के दौरान गोरा ने बताया कि मिर्जा खालिस्तान लिब्रेशन फोर्स के लिए भारत-पाक सरहद पर कोरियर का काम कर रहा है और हथियारों की खेप भारत भेजता है। 

यह भी पता लगा है कि एसटीएफ पंजाब की तरफ से 24 सितंबर, 2019 को भारत-पाक सरहद से पांच एके-47 राइफलें बरामद की गई थीं और इस खेप का एक हिस्सा पकड़े गए अपराधी बिल्ला मंडियाला को देना था। इसके अलावा बिल्ला मंडियाला से बरामद ज्यादातर हथियार भी भारत-पाक सरहद से आए थे। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े तमाम अपराधियों को खोज रही है। इस केस में बलजिंदर बिल्ला को जेल से लाकर पूछताछ की जाएगी। पाकिस्तान से हथियार कैसे भेजे गए और इसके लिए कितनी रकम अदा की गई, पूछताछ में इसका खुलासा हो सकता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें