फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: दो दोस्तों ने मिलकर खरीदा था लाटरी का टिकट, निकला डेढ़ करोड़ का पहला इनाम

Mon, 02 Oct 2023 11:24 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अबोहर। पंजाब स्टेट मासिक डियर लॉटरी का पहला डेढ़ करोड़ का इनाम अबोहर में निकला है। दो दोस्तों ने मिलकर ये लॉटरी का टिकट घंटाघर के बाहर एक लॉटरी विक्रेता से रविवार को ही खरीदा था, जिसका रविवार रात को ड्रा निकाला गया और ये दोनों दोस्त डेढ़ करोड़ के विजेता बन गए।
विज्ञापन


जोगिंदर उर्फ कुकी व उसका दोस्त रमेश सिंह ने इनाम निकलने के बाद बताया कि वह पिछले लंबे समय से मिलकर ही लॉटरी टिकट खरीदा करते हैं। इससे पहले कई बार छोटे इनाम तो निकले, लेकिन पहली बार डेढ़ करोड़ का इनाम निकला है। उन्होंने बताया कि यह लॉटरी उन्होंने घंटाघर चौक पर स्थित ज्ञान लॉटरी सेंटर से खरीदी थी उन्होंने बताया कि उन्होंने 200 रुपये की दो लॉटरी टिकट खरीदे थे, जिसमें एक टिकट (नंबर-525055) पर डेढ़ करोड़ का इनाम निकला। जोगिंदर उर्फ कुकी की कपड़े की छोटी दुकान है और वह पहले खुद भी लॉटरी टिकट बेचा करते थे, जबकि उसका दोस्त रमेश सिंह बिजली बोर्ड का सेवानिवृत्त मीटर रीडर हैं। उन्हें जैसे ही डेढ़ करोड़ के इनाम निकलने का पता चला, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने बताया कि वह इस पैसे से अपने बेरोजगार बेटों को रोजगार में लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें