फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: चोरी के शक में युवक को पेड़ से बांधकर बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती

Mon, 02 Oct 2023 11:21 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अबोहर। गांव तेलूपुरा में सोमवार को कुछ लोगों ने एक युवक को चोर समझकर उसको बुरी तरह से पीट डाला। उसे इस कदर पीटा गया कि उसे अपना इलाज करवाने के लिए सरकारी अस्पताल में दाखिल होना पड़ा।
विज्ञापन


अस्पताल में दाखिल गांव वासी गोपी राम पुत्र साहब राम ने बताया कि वह सुबह किरयाने की दुकान पर सामान लेने के लिए गया था। इसी दौरान रास्ते में खड़े करीब छह लोगों ने उसे चोर समझकर पकड़ लिया और पेड़ से बांधकर बुरी तरह पीटा। गोपी राम को उसके माता ने उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। गोपीराम के मुताबिक जिन युवकों ने उसे पीटा है, उनके यहां कुछ समय पहले चोरी हुई थी। यही कारण है कि वह उसे चोर समझ बैठे। गोपीराम की माता ने बताया कि उसका बेटा मेहनत मजदूरी कर परिवार का पेट पालता है। उसने दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें