फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर में दर्दनाक हादसा, ट्राले से टकराई कार, पिता और तीन साल के मासूम की मौत

Tue, 11 Feb 2020 06:06 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजुपर ( पंजाब)
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

थाना सदर जीरा के अंतर्गत गांव सेखवां से गुजर रहे नेशनल हाईवे-54 पर खड़े तूड़ी से भरे ट्राले से कार टकरा गई। हादसे में कार सवार एक पिता और उसके मासूम बेटे की मौत हो गई और एक युवक जख्मी हो गया। घायल को अस्पताल में दाखिल करवाया गया। यह हादसा सोमवार रात हुआ है। थाना सदर जीरा पुलिस ने मंगलवार को आरोपी ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्जकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सुरिंदर सिंह उर्फ सोनू पुत्र जसपाल सिंह निवासी तलवंडी भाई अपने किसी रिश्तेदार की शादी में गांव सेखवां गया था। सुरिंद्र अपने तीन साल के बेटे फत्तेह सिंह और अर्शदीप सिंह निवासी लोहगढ़ के साथ कार में सवार होकर शादी वाले घर लौट रहे था। गांव सेखवां से गुजर रहे नेशनल हाईवे-54 के पास तूड़ी से लदा ट्राला खड़ा था।

कार की रफ्तार तेज होने के कारण अनियंत्रित हो गई और ट्राले के पीछे जा टकराई। कार का अगला हिस्सा ट्राले के पिछले हिस्से के नीचे घुस गया। आसपास के लोगों ने कार के अंदर से बड़ी मुश्किल से तीनों को बाहर निकाला।
विज्ञापन


हादसे में सुरिंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई और बेटा फत्तेह सिंह व अर्शदीप जख्मी हो गए। फत्तेह सिंह की लुधियाना स्थित अस्पताल पहुंचते ही मौत हो गई। अर्शदीप को अस्पताल में दाखिल करवाया है। हादसे की सूचना मिलते ही थाना सदर जीरा पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया। घटना की जांच कर रहे एएसआई सुरेंद्र शर्मा के मुताबिक ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्जकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें