फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर में बीएसएफ ने पाकिस्तानी घुसपैठी को दबोचा, पहचान पत्र और 170 रुपये मिले

Tue, 11 Feb 2020 05:59 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजुपर ( पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

बीएसएफ ने बीओपी लक्खा सिंह वाला के पास भारतीय सीमा में घुसपैठ करते हुए एक पाकिस्तानी को काबू किया है। घुसपैठिए की तलाशी लेने पर एक पहचान पत्र और 170 रुपये की पाक करेंसी बरामद हुई है। बीएसएफ व खुफिया एजेंसियों के अधिकारी घुसपैठिए से गहन पूछताछ करने में जुटे हैं।

विज्ञापन


खुफिया सूत्रों के मुताबिक बीएसएफ बटालियन-29 के जवानों ने गश्त के दौरान बीओपी लक्खा सिंह वाला के पास पाकिस्तान की तरफ से भारतीय सीमा में घुसपैठ करते हुए एक पाक नागरिक को काबू किया है।

पकड़े गए पाक नागरिक की पहचान सादिक पुत्र मोहम्मद अमान निवासी खोहले मुरीद बसीरपुर जिला ओकाड़ा (पाकिस्तान) के रूप में हुई है। सादिक की तलाशी लेने पर एक पहचान पत्र और 170 रुपये की पाक करेंसी बरामद हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें