कोटकपूरा के डीएसपी शमशेर सिंह शेरगिल ने बताया कि लड़की के परिजन दोनों के प्रेम विवाह से नाखुश थे। मृतक लड़के के परिवार के अनुसार गुरइकबाल मंगलवार रात को लड़की से अपना मोबाइल लेने गया था लेकिन वहां उसकी हत्या कर दी गई। उन्होंने कहा कि पुलिस मृतक के परिवार के बयान दर्ज कर रही है और शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।
बरनाला: खेत में सो रहे व्यक्ति की हत्या
बरनाला के गांव पक्खो कलां में खेत में सो रहे नाना-दोहते पर अज्ञात लोगों ने तलवारों से हमला कर दिया। हमले में नाना की मौत हो गई, वहीं दोहता घायल है। गुरमेल सिंह (55) पुत्र घुतरा सिंह निवासी पक्खो कलां अपने दोहते अविजोत सिंह (9 वर्ष) के साथ खेत में सो रहे थे। दो अज्ञात नकाबपोशों ने तलवारों से हमला कर दिया। गुरमेल सिंह का शव सिविल अस्पताल तपा में रखा गया है। वहीं, अविजोत सिंह का इलाज सिविल अस्पताल तपा जिला बरनाला में चल रहा है। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है।