फिरोजपुर के सीमांत क्षेत्र की तरफ बह रहे सतलुज दरिया में बने टापुओं से पुलिस ने पकड़ी कच्ची दारू
- फोटो : FIROZPUR
आबकारी व पुलिस की संयुक्त टीम ने सतलुज दरिया में बने सरकंडों के टापुओं में दबिश देकर वहां से 72000 लीटर कच्ची शराब और 6750 शराब से भरी बोतलें पकड़ी हैं। आरोपी यहां से कच्ची शराब निकालकर आगे सप्लाई करने की फिराक में थे। पुलिस टीम को देख आरोपी भागने में कामयाब हो गए। टीम को उक्त दबिश वाली जगह से 36 तिरपालें, 22 वाहनों की ट्यूब, तीन लोहे के ड्रम और चार एल्यूमीनियम के बर्तन बरामद हुए हैं।
आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर गुरबख्श सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि सीमांत गांव अलीके, हबीबके, निहंगे वाले झुग्गे, चांदी वाला व गट्टी राजोके के रहने वाले शराब माफियों ने सतलुज दरिया में बने सरकंडों वाले टापुओं में भारी मात्रा में कच्ची शराब तैयार कर छिपाकर रखी है। आबकारी व पुलिस की संयुक्त टीम ने उक्त टापुओं पर दबिश देकर वहां से 72000 कच्ची शराब और 6750 शराब से भरी बोतलें पकड़ी हैं। शराब माफियों ने तिरपालों और ट्यूबों में कच्ची शराब भर कर दरिया के पानी के अंदर छिपाकर रखी थी। टापुओं से कच्ची शराब बनाने का सामान भी बरामद हुआ है। यहां से 36 तिरपालें, 22 ट्यूब, तीन लोहे के ड्रम व चार एल्यूमीनियम के बर्तन बरामद हुए हैं। सिंह ने बताया कि पुलिस टीम को देख आरोपी वहां से भागने में कामयाब हो गए हैं। उक्त आरोपी यहां से कच्ची शराब निकालने की फिराक में थे ताकि वह आगे सप्लाई कर सके। सिंह ने बताया कि 23 और 26 जुलाई को उनकी टीम ने 77500 लीटर कच्ची शराब और 1700 शराब से भरी बोतलें पकड़ी हैं।
----------------------------
फोटो संख्या-31एफजेडआरपी01जे
कैप्शन---फिरोजपुर के सीमांत क्षेत्र की तरफ बह रहे सतलुज दरिया के बीच बने सरकंडों के टापुओं से पुलिस ने पकड़ी कच्ची शराब।