कपूरथला। कपूरथला के विभिन्न चौकों पर भगवंत मान के सीएम बनने के लगे बधाई संदेश वाले फ्लैक्स और बोर्ड नगर निगम ने उतार दिए हैं। इस कार्रवाई को निगम कमिश्नर रूटीन का काम बता रहे हैं। बता दें कि अधिकतर बोर्ड एक ही आप वालंटियर की ओर से लगाए गए बताए जा रहे हैं।
वीरवार को जिस समय चंडीगढ़ में भगवंत विधायक पद की शपथ ले रहे थे, तभी कपूरथला में निगम ने फ्लैक्स और बोर्ड उतारना शुरू कर नगर निगम के इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह ने बताया कि कमिश्नर के आदेश पर शहर में सरकारी इमारतों तथा खंभों पर लगी सियासी झंडियां व फ्लैक्स बोर्ड हटाए गए हैं। निगम कमिश्नर-कम-एडीसी सामान्य आदित्य उप्पल का कहना है कि निगम कर्मचारियों को निष्पक्षता से सभी बोर्ड आदि हटाने के आदेश दिए गए हैं। यह रूटीन की कार्रवाई है, जिसे सियासी कार्रवाई से नहीं जोड़ा जाना चाहिए।