फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर : ताया को मारने आए आरोपियों ने भतीजे पर दागी गोली, छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर। क्षेत्र के आरएसडी कालेज के नजदीक आरोपियों ने एक युवक पर गोली दाग उसे गंभीर जख्मी कर दिया। आरोपी पीड़ित के ताया को मारने आए थे, ताया के बारे में न बताने पर भतीजे पर गोली दाग दी। जख्मी को स्थानीय सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया है, जहां उसकी नाजुक हालत देखकर उसे फरीदकोट स्थित गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कालेज में रेफर किया है। उधर, थाना सिटी पुलिस ने सोमवार को छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

साहिल वासी बगदादी गेट ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह अपने ताया के घर जा रहा था। जब वह आरएसडी कालेज स्थित पशु अस्पताल के नजदीक पहुंचा तो तीन बाइक पर आरोपी उसके पास पहुंचे। आरोपियों ने उसके ताया संबंधी पूछा, नहीं बताने पर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। जब वह अपनी जान बचाकर भागने लगा तो आरोपी सुनील ने अपनी पिस्तौल से उस पर गोली दाग दी। गोली उसके दाहिने पांव में लगी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां इकट्ठा हो गए। आरोपी वहां से भाग गए। जख्मी हालत में साहिल को स्थानीय सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां उसकी चिंताजनक हालत देख फरीदकोट के मेडिकल कालेज में रेफर कर दिया।
उधर, उक्त वारदात की तफ्तीश कर रहे एएसआई जंग सिंह के मुताबिक साहिल के बयान पर आरोपी पवन, रवि, अमर खोखर, रोबिन, बब्बू राम व सुनील वासी शेखां वाली बस्ती के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं। आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें