फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारागढ़ी युद्ध की वर्षगांठ: इंग्लैंड में लगा शहीद हवलदार ईशर सिंह का बुत, कैप्टन ने भी दी श्रद्धांजलि

Mon, 13 Sep 2021 10:08 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)

सार

यूनेस्को ने सारागढ़ी के युद्ध को दुनिया की आठ महान लड़ाइयों में शामिल किया था। इसमें शहीद हुए सिख सैनिकों की शहादत को विश्व भर में मान्यता मिली है। हर शहीद को उस समय के सर्वोच्च वीरता पुरस्कार इंडियन ऑर्डर ऑफ मेरिट (आईओएम) से नवाजा गया था।
विज्ञापन
इंग्लैंड में लगा हवलदार ईशर सिंह का बुत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया के महानतम युद्धों में शामिल सारागढ़ी युद्ध में शहीद हुए हवलदार ईशर सिंह का कांस्य से बना नौ फुट लंबा बुत इंग्लैंड में लगाया गया है। सारागढ़ी फाउंडेशन की ओर से न्योता मिलने पर इंग्लैंड समारोह में शामिल होने गए फिरोजपुर से गुरभेज सिंह टिब्बी ने जानकारी दी है। गुरभेज सिंह टिब्बी ने बताया कि गुरु नानक सिख गुरुद्वारा वेडनसफील्ड व वाल्वर हैम्टन काउंसिल (इंग्लैंड) की ओर से सारागढ़ी युद्ध में शहीद हुए हवलदार ईशर सिंह का बुत लगाया गया है। इस बुत को मूर्तिकार ल्यूक पेरी ने तैयार किया है और इसे बहुत से लोग देखने पहुंचे हैं।

विज्ञापन


वहीं फिरोजपुर में ऐतिहासिक सारागढ़ी गुरुद्वारा परिसर में सारागढ़ी युद्ध की 124वीं वर्षगांठ पर एक समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर युद्ध में शहीद 22 सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने वर्चुअल ढंग से नतमस्तक होकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने समाना चोटी के नजदीक तैनात 36 सिख बटालियन के 22 महान सैनिकों को याद किया। जिन्होंने 12 सितंबर, 1897 को 10 हजार अफगानों द्वारा किए गए हमले के बाद हुए घमासान युद्ध में अपने प्राणों की आहुति दी थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह गर्व की बात है कि वॉल्वरहैम्प्टन (यू.के.) में हवलदार ईशर सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया जा रहा है। समारोह में पहुंचे शहीदों के आश्रितों को खेलमंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी और विधायक परमिंदर सिंह ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।


शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद खेलमंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने कहा कि इन सिख सैनिकों की शहादत को विश्व भर में मान्यता मिली है। यहां तक कि महारानी विक्टोरिया ने इसको मान्यता दी है और हरेक शहीद को उस समय के सर्वोच्च वीरता पुरस्कार इंडियन ऑर्डर ऑफ मेरिट (आईओएम) से नवाजा गया है। जो भारत के परमवीर चक्र के बराबर है। राणा सोढी ने सारागढ़ी के बारे में एक पुस्तिका जारी करते हुए कहा कि इन सैनिकों के बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा। फिरोजपुर शहरी विधायक परमिंदर सिंह ने पंजाब सरकार से मांग की है कि वन विभाग की 2.5 एकड़ जमीन पर लंगर हॉल बनाया जाए। विधायक ने प्रधानमंत्री को सारागढ़ी गुरुद्वारे की उपयुक्त रखरखाव के लिए 11 करोड़ की सहायता देने की भी अपील की।
विज्ञापन


इस मौके पर सारागढ़ी मेमोरियल मैनेजमेंट कमेटी के चेयरमैन और डिप्टी जनरल आफिसर कमांडिंग-कम-स्टेशन कमांडर ब्रिगेडियर वी मोहंती ने कहा कि यूनेस्को ने सारागढ़ी के युद्ध को दुनिया की आठ महान लड़ाइयों में शामिल किया था। उन्होंने बताया कि सारागढ़ी के युद्ध के स्मारक से संबंधित विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार है। इससे पहले गुरुद्वारा सारागढ़ी में श्री अखंड पाठ के भोग डाले गए।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें