सुबह की सैर पर निकले थे, साथी घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
फाजिल्का। जिला फाजिल्का के अधीन आते गांव मंडी अरनीवाला में बुधवार सुबह करीब साढ़े 5 बजे सैर कर रहे दो लोगों में पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि सैर कर रहे लोग करीब 20 से 25 फीट दूर जाकर गिरे।
अंधेरा होने के चलते पीछे आ रहे पारिवारिक सदस्यों ने मोबाइल की टॉर्च ऑन कर घायलों को तलाशा, जिसमें से एक व्यक्ति जख्मी मिला, जबकि दूसरे की मौत हो गई थी। बलजीत सिंह ने बताया कि उसके चाचा सरदार कंवलजीत सिंह पन्नीवाला में बाइक एजेंसी चलाते हैं। वह अपने साथी सुरिंदर कुमार के साथ रोजाना की तरह बुधवार को भी सैर पर निकले थे। अरनीवाला के पास वह सैर कर रहे थे कि तभी पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने बेकाबू होकर उन्हें टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सैर कर रहे लोग करीब 20 से 25 फीट उछलकर दूर झाड़ियों में जा गिरे। वह भी उनके पीछे आ रहे थे तो मौके पर उन्होंने भाग कर मोबाइल की टॉर्च ऑन कर जख्मियों को ढूंढा, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसके चाचा को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे जख्मी हुए व्यक्ति का इलाज किया जा रहा है। फिलहाल शव को फाजिल्का के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया है, जहां पर उनके द्वारा कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है। हालांकि बताया जा रहा है कि कार सवार दो लोगों को स्थानीय लोगों ने पकड़ रखा है। उधर, थाना अरनीवाला के एसएचओ लेख राज ने बताया कि मामले में जांच पड़ताल कर बनती कार्रवाई की जाएगी।
फोटो - मृतक की फाइल फोटो, अस्पताल में मौजूद परिजन।
फोटो - मैनुअल में फाजिल्का, फाजिल्का 1 के नाम से सेव।