फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौजी ने शातिरों को खदेड़ छीनी उनकी पिस्तौल व कारतूस

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर। गांव सतियां वाला बाईपास के पास दो बदमाशों ने फौजी की बाइक छीनने का प्रयास किया। फौजी ने उनसे मुकाबला कर उनकी पिस्तौल छीन ली। फौजी के हाथ में पिस्तौल आते ही बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन

फौजी ने छीनी हुई पिस्तौल और तीन कारतूस पुलिस को सौंप दिए हैं।
फौजी मनजिंदर सिंह निवासी माना सिंह वाला ने पुलिस को बताया कि वह अरुणाचल प्रदेश में सेना का जवान है। छुट्टी पर अपने गांव आया है। बुधवार को गांव जमीतपुर ढेरू में मेला देखने गया था। वहां से देर शाम को मेला देखकर बाइक से गांव लौट रहा था। जैसे ही सतियां वाला बाईपास के पास पहुंचा तो बाइक सवार दो बदमाश उसके पास आए, जिन्हें देखकर कच्चे रास्ते बाइक भगा ली। बदमाशों ने धक्का मारकर खेत में गिरा दिया। जैसे ही बदमाश बाइक उठाने लगे तो उनकी पिस्तौल हाथ में आ गई। इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। जांच अधिकारी राज सिंह ने बताया कि दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें