फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत समिति घल्लखुर्द में हुआ 65 लाख रुपये का गबन

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर। थाना घल्लखुर्द पुलिस ने पंचायत समिति ब्लाक घल्लखुर्द में 65 लाख पंद्रह हजार 461 रुपये का गबन करने के आरोप में समिति के एक मुलाजिम के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उक्त मुलाजिम ने जाली हस्ताक्षर कर विभिन्न गांवों की पंचायतों के खाते से धनराशि निकलवाई थी। इस मामले की पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने जांच करने के बाद बुधवार को मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पंचायत समिति ब्लाक घल्लखुर्द के सुपरिंटेंडेंट परमिंदर सिंह ने अपने ही विभाग में लाखों रुपये के गबन का एक मामला पकड़ा है। पंचायत समिति ब्लाक घल्लखुर्द में आरोपी रजवंत सिंह वासी चक्की वाली गली नंबर-15, नजदीक गुरुद्वारा साहिब मोगा बतौर क्लर्क कार्यरत है। इसने ब्लाक घल्लखुर्द के अंतर्गत आते तकरीबन 121 विभिन्न गांवों की पंचायतों के खाते में से जाली हस्ताक्षर कर 65 लाख 15 हजार 461 रुपये की हेराफेरी की है। हेराफेरी का यह मामला लंबे समय से चलता आ रहा था। इस मामले की भनक सुपरिंटेंडेंट परमिंदर सिंह को लग गई। सुपरिंटेंडेंट द्वारा अपने स्तर पर विभागीय जांच करने पर पता चला कि 65 लाख पंद्रह हजार 461 रुपये का घोटाला हुआ है। इस संबंधी शिकायत पुलिस को दी गई। उक्त मामले की तहकीकात पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने की है। जांच के दौरान आरोपी रजवंत के खिलाफ सबूत मिलने पर थाना घल्लखुर्द पुलिस ने बुधवार को मामला दर्ज किया है, आरोपी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें