फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंभीर हालत में पीजीआई ले जाते शूटिंग खिलाड़ी ने रास्ते में तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जालंधर। डिप्रेशन के कारण मंगलवार को लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारने वाले शूटिंग खिलाड़ी की बुधवार देर रात पीजीआई ले जाते समय मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

जालंधर के करोल बाग एरिया के शूटिंग खिलाड़ी ने डिप्रेशन के कारण मंगलवार को लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद की गोली मार ली थी। बुधवार देर रात गंभीर हालत में पीजीआई ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के मुताबिक शूटिंग खिलाड़ी सुपर्णा शर्मा उर्फ सैंडी विदेश जाना चाहता था लेकिन काम न बन पाने से आहत था। सैंडी ने कनाडा और इंग्लैंड जाने के लिए फाइलें लगाई थी लेकिन दोनों रिफ्यूज हो गई थी। बेटे की मौत से सदमे में पिता संजीव शर्मा की हालत बिगड़ गई हैं जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सैंडी के पिता संजीव शर्मा और मां दोनों सरकारी अध्यापक हैं वह अपने घर का इकलौता चिराग था, पुलिस ने मामले में 174 की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें