फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar: हिंदुओं को संगठित करने के लिए निकाला भगवा मार्च, पुलिस पर गाली-गलौच का आरोप

Sat, 25 Feb 2023 04:47 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

भगवा मार्च निकालने के लिए साईं दास स्कूल ग्राउंड, पटेल चौक में इकट्ठा हो रहे हिंदू संगठनों को एसीपी सेंट्रल निर्मल सिंह और पुलिस कर्मियों ने यह कहकर अंदर जाने से रोक दिया कि लोग ज्यादा हैं। इस दौरान एसीपी ने ग्राउंड के गेट भी बंद करवा दिए। हालांकि भगवा मार्च पहले से प्रस्तावित था और हिंदू संगठनों ने इसकी परमिशन भी ले रखी थी।
विज्ञापन
जालंधर में भगवा मार्च। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंदुओं में जागृति पैदा करने और उन्हें संगठित करने के लिए शनिवार को जालंधर में हिंदू संगठनों द्वारा साईं दास स्कूल ग्राउंड से श्री राम चौक तक भगवा मार्च निकाला गया। भगवा मार्च मंदिर एक्ट टीम के संयोजक मनोज नन्हा और संत समाज की अगुवाई में निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में हिंदू संगठनों के लोग भगवा झंडे लिए कारों और मोटरसाइकिल पर सवार होकर निकले। यह मार्च साई दास स्कूल ग्राउंड पटेल चौक से शुरू होकर अड्डा होशियारपुर, अड्डा टांडा, भगत सिंह चौक, भगवान वाल्मीकि चौक होते हुए श्री राम चौक में समाप्त हुआ। भगवा मार्च के दौरान हिंदू संगठन के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया, हर तरफ हर-हर महादेव और जय बजरंग बली के नारे सुनाई दे रहे थे। 

विज्ञापन


भगवा मार्च में शामिल हुए जालंधर सेंट्रल के आप विधायक रमन अरोड़ा से मंदिर एक्ट के संयोजक मनोज नन्हा और साधु-संतों ने कहा कि मंदिरों और पुजारियों की सुरक्षा के लिए मंदिर एक्ट जरूरी है, साथ ही मंदिरों के रखरखाव के लिए एक हजार करोड़ का फंड दिया जाए। इस पर विधायक रमन अरोड़ा ने हिंदू संगठनों को आश्वासन देते हुए कहा कि सरकार बनने से पहले जो वादे किए थे, वह पूरे किए जा रहे हैं। मंदिर एक्ट लागू करने का वादा किया था, वह भी करेंगे और मंदिरों की संभाल के लिए अधिक से अधिक मदद देंगे। 

हिंदू संगठनों को रोका, एसीपी पर गाली-गलौज का आरोप
भगवा मार्च निकालने के लिए साईं दास स्कूल ग्राउंड, पटेल चौक में इकट्ठा हो रहे हिंदू संगठनों को एसीपी सेंट्रल निर्मल सिंह और पुलिस कर्मियों ने यह कहकर अंदर जाने से रोक दिया कि लोग ज्यादा हैं। इस दौरान एसीपी ने ग्राउंड के गेट भी बंद करवा दिए। हालांकि भगवा मार्च पहले से प्रस्तावित था और हिंदू संगठनों ने इसकी परमिशन भी ले रखी थी। इस दौरान भगवा मार्च में शामिल होने पहुंचे भाजपा नेता किशन लाल शर्मा और अन्य हिंदू नेताओं की पुलिस से बहस हो गई। देखते ही देखते माहौल गर्मा गया, जब डीसीपी सिटी जगमोहन सिंह मौके पर पहुंचे और मामला शांत करवाया तो किशन लाल शर्मा ने कहा कि एसीपी निर्मल सिंह ने उन्हें गालियां दी। लेकिन पुलिस अधिकारियों ने इस पर कुछ भी बोलने से मना कर दिया। मार्च में शामिल हुए विधायक रमन अरोड़ा के समक्ष पुलिस की बदतमीजी का मुद्दा उठा तो उन्होंने जांच करवाने के आदेश देते हुए कहा कि अगर पुलिस अधिकारी आरोपी पाए गए तो वह माफी मांगेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें