फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: शेयरों की खरीद फरोख्त के नाम पर 82 लाख ठगी में 2 नामजद

Fri, 24 Feb 2023 11:06 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
मामून कैंट पुलिस ने दर्ज किया मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पठानकोट। शेयरों की खरीद फरोख्त में व्यक्ति से 82 लाख रुपये ठगी करने के आरोप में थाना मामून कैंट पुलिस ने 2 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी परमजीत और सुमनजीत जम्मू-कश्मीर के सतवारी में रहते हैं।
शिकायतकर्ता मामून कैंट के सिंबल चौक के रहने वाले रघुबीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बयान दर्ज करवाया कि वह पावर ग्रिड कारपोरेशन इंडिया लिमिटेड से बतौर सीनियर डिप्टी जनरल मैनेजर रिटायर हैं। वर्ष 2020 में उसकी जम्मू-कयमीर के रहने वाले व्यक्ति के साथ पठानकोट में एक प्रोग्राम के दौरान मुलाकात हुई। उस व्यक्ति ने उसे बताया कि वह जम्मू में रिलायंस सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड यूनिट नार्थ ब्लाक जम्मू में बतौर ब्रांच मैनेजर कार्यरत है और शेयर मार्केट का काम करता है। उसने शेयरों संबंधी जानकारी उसके साथ साझी की और शेयर खरीदने को बातचीत कर कहा कि शेयर खरीदने से भारी मुनाफा मिलेगा। इस दौरान उस व्यक्ति ने उसे अपना मोबाइल नंबर भी दिया और कहा कि शेयर खरीदने संबंधी आपको उसके खाते में पैसे डालने पड़ेंगे। इसके बाद उसने उस व्यक्ति और महिला के खाते में विभिन्न तारीखों को कुल 82 लाख 34 हजार 796 रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में उस व्यक्ति ने कहा कि आपके शेयर ग्लोबल पोर्टफोलियो में पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह शेयर संबंधी उक्त व्यक्ति को बार-बार पूछता था और वह व्यक्ति उसे गुमराह करता रहा कि उनके शेयर उसके पास पड़े हैं। मुनाफा मिल जाएगा। रघुबीर सिंह ने आरोप लगाया कि उक्त व्यक्ति ने न तो उसे मुनाफा दिया और न ही उसे शेयर दिए। पुलिस अधिकारियों के पास इस मामले की शिकायत पहुंची। मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा और पीबीआई डीएसपी ने की। इसके बाद मामून कैंट पुलिस ने रघुबीर सिंह के बयान पर जिला जम्मू के सतवारी निवासी परमजीत और सुमनजीत के खिलाफ मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें