फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोटः नौजवान को तेज रफ्तार वाहन ने कुचला, पिता की आंखों के सामने तोड़ गया दम

Sun, 23 Feb 2020 04:35 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
पठानकोट-अमृतसर नेशनल हाइवे पर बाइपास सारंगल पेट्रोल पंप के पास पिता के सामने बेटे को किसी वाहन ने कुचल दिया। इससे युवक की मौके पर मौत हो गई। अंधेरा होने की वजह से टक्कर मारने वाली गाड़ी का पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन


मृतक की पहचान गांव वाड़ा दीनानगर निवासी राजन कुमार के तौर पर हुई है। मृतक के पिता दर्शन लाल ने बताया कि उसका बेटा कानंवा के ईएसआर ढाबे पर काम करता था। शनिवार की की रात पौने एक बजे वह दोनों साइकिल पर अपने गांव लौट रहे थे।

बाइपास पर सारंगल पेट्रोल पंप के पास वह शौच के लिए रुके। बेटा शौच के लिए सड़क पार कर डिवाइडर के पास पहुंचा ही था कि अमृतसर साइड से एक तेज रफ्तार वाहन ने उसे चपेट में ले लिया। चीख सुनकर वह पलटा तो वाहन चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला।
विज्ञापन


जब तक वह घायल बेटे तक पहुंचता, राजन दम तोड़ चुका था। थाना तारागढ़ की पुलिस ने पिता के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सिविल अस्पताल से लाश का पोस्टमार्टम करवा वारिसों को सौंप दी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें