इसके अलावा भारत-पाकिस्तान इंटरनेशनल सीमा से सटे दर्जन भर गांवों और गुज्जरों के डेरों पर एंटी सेबोटेज टीम ने आधुनिक यंत्र और डॉग स्क्वाएड की सहायता से सर्च ऑपरेशन चलाया। पुलिस चौकी बमियाल प्रभारी अंग्रेज सिंह ने बताया कि सुरक्षा एजेंसियों के इनपुट को देखते हुए सीमावर्ती क्षेत्र में इस टीम के माध्यम से भी क्षेत्र की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को जांचा जा रहा है।
गौरतलब है कि कठुआ के लखनपुर में आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद से बमियाल सेक्टर एक बार फिर सुर्खियों में आ गया था। पिछले कुछ दिनों से सुरक्षा एजेंसियों की ओर से जारी किए गए आतंकी हमले के इनपुट को देखते हुए इस सीमावर्ती क्षेत्र में भी चौकसी बढ़ा दी गई है।
स्टेशन के चोर रास्तों को लेकर रेलवे को लिखा
कैंट स्टेशन के एंट्री प्वाइंट पर रेलवे ने स्कैनर लगाया है, जिसमें सामान को चेक किया जाता है। स्टेशन में आने के लिए 7 से अधिक चोर रास्ते हैं। इस बारे एसपी ऑपरेशन अमनदीप कौर ने कहा कि स्टेशन के चोर रास्तों को बंद करवाना रेलवे का काम है। चार्ज संभालते ही रेल उच्चाधिकारियों को इस संबंधी पत्र लिखा गया है। उन्होंने कहा कि चोर रास्तों को बंद करने का एकमात्र हल है कि स्टेशन की बाउंड्रीवाल बनाई जाए।