फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की आंखों में मिर्ची डाल लूटी सोने की चेन

विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर जालंधर में लुटेरों के हौसले इतने बुलंद नजर आ रहे हैं कि रविवार को लुटेरों ने दिनदहाड़े एक व्यापारी की पत्नी की आंखों में मिर्ची डालकर उनके गले से चेन उड़ा दी। डीएलएफ मॉल के सामने हुई इस लूट के बाद जब महिला के पति ने लुटेरों का पीछा करना चाहा तो लुटेरों ने हवाई फायर कर दिए और भागने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन

जहां लूट की यह वारदात हुई, वहां से कुछ ही दूरी पर पुलिस का नाका भी लगा हुआ था। लूट की इस घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जांच में पता चला है कि कोहली फ्लैक्स के मालिक योगेश कोहली पत्नी अंजू के साथ एक्टिवा पर सवार होकर जब घई फर्नीचर के पास पहुंचे तो दो बाइक सवारों ने उनकी पत्नी की आंखों में मिर्ची डाल दी और उनके गले से सोने की चेन झपट ली। अचानक हुई इस घटना के बाद उनकी पत्नी सहम गई लेकिन योगेश कोहली ने लुटेरों का पीछा किया। जब वह दोआबा अस्पताल के पास वाली गली में पहुंचे तो लुटेरों ने हवाई फायर कर दिया और भागने में कामयाब हो गए। थाना 4 के प्रभारी राजेश कुमार मौके पर पहुंचे और उन्होंने पीड़िता का बयान दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक कर रही है ताकि लुटेरों की पहचान की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें