शिक्षा मंत्री दलजीत सिंह चीमा की ओर से कंप्यूटर अध्यापकों को 20 सितंबर को मुख्यमंत्री से मिलवाने के वादे को न निभाने पर अध्यापकों ने बुधवार को भी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
बीते कई दिनों से चल रहे इस धरने में जालंधर के कंप्यूटर अध्यापकों ने पहुंच कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इन अध्यापकों का आरोप था कि सरकार उनसे मिलने में आनाकानी कर रही है।
इस वजह से 20 सितंबर की बैठक को आगे बढ़ाकर 5 अक्तूबर कर दिया गया है। कंप्यूटर अध्यापक यूनियन के राज्य प्रधान गुरविंदर सिंह, जरनल सचिव रविइंदर सिंह व प्रेस सचिव अमनदीप सिंह ने कहा कि 12 सालों से सरकार उनको मांगें माने जाने का भरोसा मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार और मुख्यमंत्री बादल उनके साथ झूठे वादे करके उनको कई सालों से गुमराह करते आए हैं। अध्यापकों को उनकी सैलरी देरी से मिल रही है। कंप्यूटर अध्यापक लंबे समय से सरकार से मांग कर रहे हैं कि उन्हें शिक्षा विभाग में शिफ्ट किया जाए।