फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: ट्रक यूनियन पंजाब के प्रधान हैप्पी संधू हिरासत में, धरना न देने की शर्त पर पुलिस ने छोड़ा

Wed, 03 Jan 2024 01:11 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि बिना सूचना दिए ट्रक यूनियन के प्रधान हैप्पी संधू साथियों के साथ धरना देने पहुंचे थे। उससे पहले ही पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा और अन्य आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए और धरना शुरू होने से पहले ही प्रधान को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
हैप्पी संधू पुलिस हिरासत में। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुधवार को जालंधर के रामा मंडी में धरना प्रदर्शन करने पहुंचे ट्रक यूनियन पंजाब के प्रधान हैप्पी संधू को पुलिस ने हिरासत में लिया। इसके बाद पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा के साथ मीटिंग में धरना न देने की शर्त पर उन्हें छोड़ दिया गया। सीपी स्वप्न शर्मा ने कहा कि कमिश्नरेट पुलिस जिले के लोगों को आवश्यक सामग्री की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है और इस कार्य में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

विज्ञापन


सीपी स्वप्न शर्मा ने कहा कि कमिश्नरेट पुलिस पूरी स्थिति पर कड़ी नजर रख रही है और किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। बैठक में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारी राजन बेरी और ट्रक यूनियन के नेता भी मौजूद रहे। 

सीपी ने ट्रक यूनियन को आश्वासन दिया कि उनकी सभी उचित मांगों पर सरकार सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। इस बीच, यूनियन ने पुलिस आयुक्त को एक लिखित मांग पत्र सौंपा। इस प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया गया कि आवश्यक कार्रवाई के लिए इसे राज्य और केंद्र सरकार को सूचित किया जाएगा। सीपी ने लोगों को आश्वासन दिया कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि शहर में तेल आपूर्ति की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि ट्रक ड्राइवरों की चिंताओं को दूर करने के प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें