फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर ट्रायल बंदियों के काम करने के लिए बनेगी पॉलिसी : बैंस 

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

होशियारपुर। जेल मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि पंजाब की जेलों को अब असल मायनों में सुधार घर बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अंडर ट्रायल बंदियों के काम करने के लिए पॉलिसी बनेगी। वह बुधवार को केंद्रीय जेल होशियारपुर की जमीन पर पंजाब जेल विकास बोर्ड व इंडियन ऑयल कार्पोरेशन की ओर से लगाए गए पेट्रोल पंप ‘उजाला फ्यूल्ज’ का लोकार्पण पहुंचे थे।
जेल मंत्री ने कहा कि पंजाब की जेलों में कैदियों के पुुनर्वास को लेकर अलग-अलग प्रोजेक्ट शुरू किए जा रहे हैं। इनमें एलइडी बल्ब बनाने और पेपर व बेकरी उत्पाद पमुख है। इसके अलावा और कई प्रोजेक्ट प्रस्तावित हैं। जेलों में बंद अंडर ट्रायल कै दियों को भी इन प्रोजेक्टों में शामिल करने के लिए सरकार की ओर से नई पालिसी बनाई जा रही है ताकि वे भी मर्जी का काम कर मुख्य धारा में शामिल हो सकें। अब तक जेलों में चल रहे इन प्रोजेक्टों में सिर्फ कैदियों को ही काम करने की अनुमति है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कैदियों को समाज की मुख्य धारा में लाने के उद्देश्य से ‘उजाला फ्यूल्ज’ पेट्रोल पंप पर अच्छे आचरण वाले जेल के कैदियों की ओर से वाहनों में तेल डाला जाएगा। इसके लिए उन्हें विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। इस पंप से होने वाली आय का लाभ जेल विकास बोर्ड की ओर से कैदियों के कल्याण व उनकी पढ़ाई पर खर्च किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इंडियन ऑयल के साथ मिलकर जेलों में लगने वाला यह प्रदेश का तीसरा पेट्रोल पंप है। इससे पहले रूपनगर व लुधियाना में यह पेट्रोल पंप चल रहा है और आने वाले दिनों में फिरोजपुर व पटियाला में शुरू किए जाएंगे।
आठ माह में 4800 मोबाइल जेलों से जब्त
हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि अब तक हम जेल से बुरे समाचार ही सुनते आएं है लेकिन अब जेलों में अच्छे समाचार आने शुरू हो गए हैं। उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी की सरकार आने के बाद मात्र आठ महीनों में अब तक के सबसे ज्यादा 4800 मोबाइल फोन पंजाब की जेलों से जब्त किए जा चुके हैं जो कि अब तक का रिकार्ड है। इसी तरह सबसे ज्यादा जेल कर्मचारियों की सस्पेंशन भी हुई है और जेलों से नशे भी पकड़े गए हैं।
फैमिली बजट करवाने वाला पहला राज्य बना पंजाब
पंजाब देश का पहला ऐसा राज्य है जहां जेलों में बंद सभी कैदियों की ड्रग्स स्क्रीनिंग करवाई जा चुकी है। जेलों में फैमिली विजिट करवाने वाला पंजाब देश का पहला राज्य बन गया है। उन्होंने कहा कि वे एक सुधार के मिशन को लेकर चल रहे हैं और वह दिन जल्द आएगा जब प्रदेश की जेलें देश की बेहतरीन जेलों में से एक होंगी। इस दौरान कैबिनेट मंत्री पेट्रोल पंप पर वाहनों में खुद तेल डालकर पेट्रोल पंप की शुरुआत की।
विज्ञापन

। इस दौरान उनके साथ विधायक शाम चौरासी डा. रवजोत सिंह, विधायक उड़मुड़ जसवीर सिंह राजा गिल, ए.डी.जी.पी. जेल बी. चंद्रशेखर, डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल व एस.एस.पी सरताज सिंह चाहल, इंडियन ऑयल कार्पोरेशन के कार्यकारी प्रमुख व स्टेट हैड जतिंदर कुमार व मुख्य महा प्रबंधक(आ.एस) पीयूष मित्तल भी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें