फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: पठानकोट पुलिस ने अफीम के साथ 2 अंतरराज्यीय नशा तस्कर दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पठानकोट। अंतरराज्यीय ड्रग रैकेट से जुड़े 2 नशा तस्करों को पठानकोट पुलिस ने 3 किलो 200 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी राजस्थान से नशे की सप्लाई करने पहुंचे थे। इन्हें सीआईए स्टाफ पुलिस ने मलिकपुर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान राजस्थान के जिला जोधपुर, गांव बिश्नोइयों की ढानी, उचिर्यादा निवासी 26 वर्षीय राजेश और 21 वर्षीय सुनील के तौर पर हुई है।
एसएसपी हरकमलप्रीत सिंह खख ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त आरोपी बस में बैठकर पठानकोट में अफीम सप्लाई के लिए आए हैं। मलिकपुर चौक में वह ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद डीएसपी (डी) रविंदर रूबी को मलिकपुर रवाना किया गया। डीएसपी ने साथी कर्मचारियों सहित वहां पहुंच आरोपियों को काबू किया। तलाशी में आरोपियों की जेबों से अफीम के सैंपल और बैग से 3 किलो 200 ग्राम अफीम बरामद हुई। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों का नेटवर्क राजस्थान से जम्मू-कश्मीर तक फैला है। पहले आरोपी यहां घूमकर लोगों को सैंपल देते थे और फिर सप्लाई देने के लिए आते थे। उन्होंने बताया कि उक्त दोनों आरोपी अंतरराज्यीय ड्रग रैकेट से जुड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आरोपियों पर थाना सुजानपुर में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि उक्त आरोपी ग्राहकों को ऊंचे दामों पर नशा बेचने के मकसद से राजस्थान से लाए थे। एसएसपी खख ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा और उनका रिमांड मांगा जाएगा ताकि उनके नेटवर्क का पता लगाया जा सके। इसके अलावा, पुलिस ने अफीम सप्लायरों की पहचान करने और अवैध गतिविधि में शामिल अन्य साथियों को पकड़ने के लिए जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि ऐसी किसी भी जानकारी मिले तो जनता पुलिस को संपर्क करें।
फोटो - 1 - पठानकोट सीआईए स्टाफ की ओर से गिरफ्तार किए गए नशा तस्कर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें