फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar: टाटा मूरी ट्रेन में बेहोश मिले व्यक्ति की अस्पताल ले जाते समय मौत, साइलेंट हार्ट अटैक से गई जान

Thu, 25 Jul 2024 10:42 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

टाटा मूरी एक्सप्रेस देर रात जब जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर पहुंचीं तो एक व्यक्ति एस 1 कोच में बेहोश मिला था। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
युवक की मौत - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर सिटी स्टेशन पर बुधवार देर रात पहुंची टाटा मूरी ट्रेन के एस 1 कोच में एक व्यक्ति सीट पर बेहोश मिला। जब ट्रेन स्टाफ ने स्टेशन मास्टर को बताया तो उन्होंने रेलवे पुलिस को इसकी सूचना दी। रेलवे पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंच कर व्यक्ति को सिविल अस्पताल पहुंचाया लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर ने उसे मृत करार दिया। व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। केवल इतना मालूम हुआ है कि वह धालीवाल से टाटा मूरी एक्सप्रेस ट्रेन में बिना टिकट सफर कर रहा था, और उसको साइलेंट अटैक आया था जिस कारण उसकी मौत हुई है। पुलिस का कहना है कि व्यक्ति के बारे में तफतीश जारी है। पुलिस ने व्यक्ति की पहचान के लिए शव को 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें