फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत चालित इंजन का परिचालन आज से शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर। फिरोजपुर मंडल के नकोदर-जालंधर, नकोदर-फिल्लौर और नकोदर-लोहियां खास रेल खंडों के विद्युतीकरण कार्यों का निरीक्षण मुख्य सुरक्षा आयुक्त रेलवे (सीआरएस) बुधवार को करेंगे। इन रेलखंडों में 25000 वोल्ट बिजली की आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान इलेक्ट्रिक लोको (विद्युत चालित इंजन) का परिचालन किया जाएगा। इन इंजनों का परिचालन अत्यधिक तीव्र गति से किया जाएगा साथ ही नकोदर-जालंधर, नकोदर-फिल्लौर और नकोदर-लोहियां खास रेल खंडों के बीच पड़ने वाले लेवल क्रासिंग गेट भी निरीक्षण के दौरान सामान्य से अधिक समय के लिए बंद रहेंगे। मंडल रेल प्रबंधक फिरोजपुर सीमा शर्मा ने कहा कि लोग क्रासिंग फाटक को बंद की स्थिति में पार न करें। फाटक को पार करने से पहले ट्रेन के गुजरने तथा इसके खुलने का धैर्यपूर्वक इंतजार करें। रेल की पटरियों को सुरक्षित स्थान से पार करें यथा रेलवे पुल (फुटओवर ब्रिज) का प्रयोग करें। रेल की पटरी एवं ट्रेन से हमेशा सुरक्षित दूरी बनाकर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें