फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम चन्नी के आदेश के बाद आधी रात को भागी पुलिस, बाबा साहेब की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने वाला काबू

विज्ञापन
फिल्लौर में बाबा साहेब की प्रतिमा को पहुंचाया नुकसान। - फोटो : JALANDHAR
विज्ञापन
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के निर्देश के बाद पंजाब पुलिस ने सोमवार आधी रात को जालंधर जिले के फिल्लौर कस्बे में भारत रत्न बाबा साहब डॉ. बी आर अंबेडकर की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आधी रात को जब सीएम हाउस से अधिकारियों के फोन बजे तो उनके होश फाख्ता हो गए और रातोंरात पुलिस को आरोपी को गिरफ्तार करना पड़ा।
विज्ञापन

आरोपी की पहचान मध्य प्रदेश के हुसैन निजरा जिले के जवानिया गांव निवासी भीकू मीणा (25) के रूप में हुई है। भीकू मीणा ने पत्थर और फूलदान फेंककर संविधान के निर्माता बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की थी। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने इसे एक बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद घटना बताया। उन्होंने लोगों से संयम बरतने का आग्रह करते हुए कहा कि इस तरह की कायराना हरकत करने वालों के खिलाफ अनुकरणीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
अधिकारियों की सुस्ती उतरने लगी
सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के जालंधर घटनाक्रम में रातों रात एक्शन से पुलिस अधिकारियों की सुस्ती उतरने लगी है। जो अधिकारी शाम ढलते ही खेलने में व्यस्त हो जाते थे, वह अधिकारी अब अपना स्टाइल बदलने लगे हैं। इतना ही नहीं जालंधर में चल रही अवैध माइनिंग को लेकर एक पुलिस अधिकारी ने रातों रात अपने मातहत अधिकारियों को कह दिया है कि अब डंडा डोरी समेट लो, एक्शन किसी भी वक्त हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें