फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: बिल का भुगतान न करने पर पावरकॉम ने पटवारखाने का काटा बिजली कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पठानकोट। सुजानपुर पटवारखाने का बिजली बिल न चुकाए जाने पर पावरकॉम ने पटवारखाने का कनेक्शन काट दिया है। बता दें, पटवारखाने पर पावरकॉम का 1 लाख 40 हजार रुपये बिजली बिल बकाया था। बार-बार नोटिस जारी करने के बावजूद बिजली बिल जमा नहीं हुआ। इसके चलते पावरकॉम ने बुधवार देर शाम पटवारखाने का बिजली कनेक्शन काट दिया।
विज्ञापन

बिजली कनेक्शन कटने से पटवारियों तथा पटवारखाने में काम करवाने आए लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पटवारियों का अधिकतर काम अब ऑनलाइन है। बिजली न होने से कंप्यूटर नहीं चल पा रहे और दफ्तर में दिन को ही अंधेरा छाया रहता है। जानकारी देते पंचायत यूनियन जिलाध्यक्ष तिलक राज अत्री ने कहा कि यहां भारी संख्या में लोग काम करवाने के लिए आते हैं। ऐसे में सरकार तथा रेवेन्यू विभाग को चाहिए कि पटवारखाने का बकाया बिल जल्द से जल्द भुगतान किया जाए। वहीं, पावरकॉम एसडीओ अश्विनी कुमार ने कहा कि उच्चाधिकारियों के निर्देशों पर कार्रवाई की गई है। जब तक रेवेन्यू विभाग बिल जमा नहीं करवाता, तब तक कनेक्शन नहीं जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें