फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों की अवैध टिकटों का धंधा करने वाले नौ को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर। आरपीएफ ने रेल डिवीजन फिरोजपुर के बड़े रेलवे स्टेशनों पर ट्रेनों की अवैध टिकटों का धंधा करने वाले नौ व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 104 अवैध टिकटें बरामद हुई हैं, जिनकी कीमत एक लाख 39 हजार 518 रुपये आंकी गई है। आरपीएफ ने उक्त आरोपियों पर मामला दर्ज कर आगे की तफ्तीश शुरू की है।
विज्ञापन

रेल मंडल प्रबंधक सीमा शर्मा ने बताया कि रेल प्रशासन को लुधियाना, जम्मूतवी, फिरोजपुर, कठुआ, पठानकोट व ऊधमपुर में अवैध टिकटों के चल रहे कारोबार संबंधी शिकायतें मिल रही थी। ऐसे गिरोह को दबोचने के लिए आरपीएफ के अधिकारियों ने टीमें गठित की।
उक्त टीमों ने पहले मुखबिरों से ऐसे लोगों की जानकारी हासिल की थी। उसके बाद एक साथ अवैध टिकटों का धंधा करने वालों को दबोचा है। आरपीएफ ने लुधियाना से तीन लोगों को काबू कर 38 टिकटें बरामद की, जिनकी कीमत 36845 रुपये थी। इसी तरह फिरोजपुर से दस हजार 819 रुपये की दस हजार टिकटों समेत एक, जम्मूतवी से 14,762 रुपये की 12 टिकटों समेत एक व्यक्ति, कठुआ से 7443 रुपये की बारह टिकटों समेत एक, पठानकोट कैंट से 8010 रुपये की नौ टिकटों समेत एक और ऊधमपुर से 61,639 रुपये की 19 टिकटों समेत एक व्यक्ति को काबू किया है।
विज्ञापन

यह है मामला
रेल डिवीजन फिरोजपुर आरपीएफ के सीनियर कमांडेंट रजनीश त्रिपाठी ने बताया कि आरपीएफ ने आपरेशन उपलब्ध के तहत अवैध टिकटों का धंधा करने वाले नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उक्त आरोपियों ने रेलवे से टिकट बेचने की मान्यता नहीं ली थी। यह अवैध तरीके से कंप्यूटर के जरिये टिकट बनाकर यात्रियों से अधिक पैसे वसूल कर उन्हें टिकट दे रहे थे। ऐसा करना कानूनी अपराध है, इसलिए ऐसे लोगों की सूची तैयार कर इन्हें काबू किया है। इससे रेलवे को भी नुकसान हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें