जालंधर में श्रद्धा और उत्साह के साथ नगर कीर्तन निकाला गया। संवाद
- फोटो : JALANDHAR
जालंधर। श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव के संबंध में बुधवार को महानगर जालंधर में नगर कीर्तन निकाला गया। इसमें भारी संख्या में संगत ने भाग लेकर गुरु जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। श्री गुरु ग्रंथ साहिब से सुसज्जित पालकी साहिब व गुरु के पंच प्यारों की अगुवाई में निकाले गए नगर कीर्तन के रास्ते में विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं ने लंगर लगाया व फूलों की वर्षा करके इनका स्वागत किया।
यह नगर कीर्तन गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा मोहल्ला गोबिंदगढ़ से शुरू होकर मंडी रोड, सेंट्रल टाउन, लव कुश चौक, फगवाड़ा गेट, भगत सिंह चौक, खिंगरा गेट, सर्कुलर रोड, पटेल चौक, जेल रोड, बस्ती अड्डा, अली मोहल्ला, भगवान वाल्मीकि चौक, रैणक बाजार, सेयदां गेट से होते हुए गुरुद्वारा दीवान अस्थान, सेंट्रल टाउन में आकर संपन्न हुआ। इस दौरान गतका पार्टी के सदस्यों ने कईं तरह करतब दिखाए।