फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक बेरी ने हंसराज बैडमिंटन स्टेडियम में स्पोर्ट्स रेस्टोरेंट बनाने के लिए दिए 10 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर। रायजादा हंसराज बैडमिंटन स्टेडियम में स्पोर्ट्स रेस्टोरेंट बनाने के लिए जालंधर सेंट्रल हलके के कांग्रेसी विधायक राजिंदर बेरी ने 10 लाख रुपये का चेक डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन के सेक्रेटरी एवं पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी रितिन खन्ना को सौंपा। इस रेस्टोरेंट का निर्माण कार्य दिसंबर में शुरू हो जाएगा और जनवरी में रेस्टोरेंट खिलाड़ियों को सेवाएं प्रदान करने लगेगा। रेस्टोरेंट बन जाने से टूर्नामेंट में भाग लेने वाले, हॉस्टल में रहने वाले और स्टेडियम में प्रैक्टिस करने आने वाले खिलाड़ियों को स्टेडियम में ही तीन टाइम का साफ सुथरा एवं पौष्टिक खाना मिल जाएगा। विधायक बेरी ने कहा कि पंजाब सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए वचनबद्ध है।
विज्ञापन

डीबीए सेक्रेटरी रितिन खन्ना ने कहा कि काफी समय से हंसराज बैडमिंटन स्टेडियम में स्पोर्ट्स रेस्टोरेंट बनाने की मांग उठ रही थी। अब खिलाड़ियों के खाने की टेंशन खत्म हो जाएगी। रेस्टोरेंट में खाने की पैकिंग की भी व्यवस्था होगी। इस अवसर पर पार्षद डॉ. जसलीन सेठी, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के ट्रस्टी भूपिंदर सिंह जौली, सुमित शर्मा, धीरज शर्मा, रविंदर रवि व अर्जुन उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें