फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP अमृतपाल सिंह के भाई को बड़ी राहत: फिल्लौर कोर्ट से मिली जमानत, आइस ड्रग्स के साथ पकड़ा गया था हरप्रीत

Thu, 25 Jul 2024 06:34 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

खालिस्तान समर्थक और श्री खडूर साहिब सीट से सांसद अमृतपाल सिंह के भाई हरप्रीत सिंह हैप्पी को बड़ी राहत मिली है। आइस ड्रग केस में हरप्रीत को वीरवार को जमानत मिल गई है।
विज्ञापन
आरोपी हरप्रीत सिंह हैप्पी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आइस ड्रग्स के साथ पकड़े खालिस्तान समर्थक और श्री खडूर साहिब सीट से सांसद अमृतपाल सिंह के भाई हरप्रीत सिंह हैप्पी को फिल्लौर अदालत से जमानत मिल गई है। इससे पहले बीते शनिवार को कोर्ट ने जमानत याचिका पर सुनवाई के लिए 23 जुलाई की तारीख दी थी, लेकिन मंगलवार को लवप्रीत सिंह और हैप्पी की जमानत पर सुनवाई पूरी नहीं हो पाई। वीरवार को अदालत में दोनों पक्षों की सुनवाई हुई। इसके बाद कोर्ट ने हैप्पी को जमानत दे दी है।

विज्ञापन


हैप्पी और उसके दोस्त लवप्रीत की जमानत याचिका पर पहले 20 जुलाई को सुनवाई होनी थी, मगर उस दिन भी सुनवाई नहीं हुई और कोर्ट ने 23 जुलाई का समय दिया था। दो दिन की रिमांड खत्म होने के बाद कोर्ट ने हैप्पी और लवप्रीत को 14 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया था। फिल्लौर पुलिस ने हैप्पी को उसके साथी लवप्रीत के साथ 11 जुलाई की शाम फिल्लौर हाइवे से गिरफ्तार किया था। इनके पास से 4 ग्राम आइस ड्रग बरामद हुई थी।

11 जुलाई को हुई थी गिरफ्तारी
फिल्लौर पुलिस ने हैप्पी को उसके साथी लवप्रीत के साथ 11 जुलाई की शाम फिल्लौर हाईवे से गिरफ्तार किया था। इनके पास से चार ग्राम आइस ड्रग बरामद हुई थी। हैप्पी और लवप्रीत अपनी क्रेटा कार में लुधियाना के हैबोवाल निवासी संदीप से 10 हजार रुपये का आइस ड्रग खरीदने आए थे। पुलिस ने संदीप को भी पकड़ लिया था। एसएसपी अंकुर गुप्ता ने बताया था कि रूटीन चेकिंग के दौरान पुलिस ने फिल्लौर हाईवे से दोनों को गिरफ्तार किया था। दोनों काले शीशे लगी सफेद क्रेटा कार में बैठकर ड्रग लेने की तैयारी कर रहे थे। आरोपियों के पास लाइटर और पन्नी भी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें