फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकील की फीस चुकाने के लिए मंदिर की गोलक से चुराए पैसे, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट। अदालत में विचाराधीन मामले के लिए वकील की फीस चुकाने के लिए युवक ने मंदिर से गहने, नकदी चुरा ली और कोर्ट कांप्लेक्स में पकड़ा गया। पुलिस ने युवक से 43 हजार 133 रुपये बरामद किए और थाना डिवीजन 1 में मामला दर्ज कर लिया। आरोपी की पहचान हिमाचल-प्रदेश के गांव बैट खरड़ निवासी अंकुश ठाकुर के तौर पर हुई है। जानकारी के मुताबिक अंकुश पर पठानकोट थाना 1 में चोरी का मामला दर्ज था। उसी केस की पैरवी के लिए उसने पठानकोट कोर्ट में एक वकील किया था।
विज्ञापन

वकील की फीस देने के लिए उसके पास पैसे नहीं थे। इसलिए अंकुश ने अपने गांव के एक मंदिर से पैसे चुरा लिए। जैसे ही वह कोर्ट में पहुंचा तो वहां तैनात जवानों ने उसके बैग की तलाशी ली, जिसमें 10-10 के नोट और भारी मात्रा में सिक्के थे। पूछताछ करने पर वह कोई सही जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने थाना 1 पुलिस को सूचना दी। पुलिस की पूछताछ में अंकुश ने सारा सच उगल दिया। अंकुश ठाकुर ने बताया कि उसके परिवार ने हिमाचल-प्रदेश स्थित अपनी जमीन में गांव बैट खरड़ में शिव मंदिर बनाया हुआ है।
इस मंदिर की युवक अंकुश की माता समेत गांव की कुछ महिलाओं की एक कमेटी भी बनी हुई है। शिव मंदिर और गोल्क की चाबी युवक की माता के पास होती है। अंकुश ठाकुर ने 21 मई को सवेरे अपने घर से अपनी माता सोनू देवी को बिना बताए चाबियां चोरी करके शिव मंदिर में रखी गोल्क का ताला खोलकर उसमें से नकदी और भारी मात्रा में सिक्के चोरी करके एक लिफाफे में डालकर पैसों और सिक्कों से भरे लिफाफे को किट में डालकर पठानकोट आ गया। जहां वह पकड़ा गया। अंकुश की किट से 44 हजार 133 रुपये बरामद हुए। इसके बाद उस पर थाना 1 में मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें