फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदकोट : मॉडर्न जेल में गैंगस्टर बिश्नोई के साथी से मोबाइल बरामद, गुरलाल हत्याकांड केस का आरोपी है गोरा भाऊ

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदकोट। स्थानीय केंद्रीय मॉडर्न जेल में बंद एक हवालाती से मोबाइल और डाटा केबल बरामद हुई है। आरोपी कोटकपूरा के देवीवाला रोड निवासी गुरइंद्रपाल सिंह उर्फ गोरा भाऊ, बीती फरवरी माह में हुए जिला यूथ कांग्रेस के प्रधान गुरलाल पहलवान के कत्ल केस के चलते जेल में बंद है। साथ ही वह राज्य के कुख्यात गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़ा हुआ है। इस मामले में जेल प्रशासन की शिकायत पर थाना कोतवाली पुलिस ने उक्त आरोपी के खिलाफ जेल एक्ट के तहत केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को भेजी शिकायत में जेल के सहायक अधीक्षक जसवीर सिंह ने बताया कि जेल अधीक्षक की हिदायत पर सहायक अधीक्षक सराज मोहम्मद ने जेल गार्द के साथ शक होने पर जेल के ब्लाक ई की बैरक 3 की तलाशी ली तो उक्त हवालाती गुरइंद्रपाल सिंह गोरा भाऊ से मोबाइल फोन समेत डाटा केबल बरामद हुआ। मालूम होकि फरीदकोट जेल में बंद कैदियों व हवालाती से लगातार मोबाइल फोन मिल रहे हैं और गंभीर केसों के आरोपी सरेआम मोबाइल का प्रयोग कर रहे हैं। इसके बावजूद अभी तक न तो जेल प्रशासन और न ही पुलिस यह खुलासा कर रही है कि आखिरकार जेल में मोबाइल कैसे पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें