फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar: मोदी हटाओ देश बचाओ के पोस्टर लगाने पहुंचे मंत्री हरभजन ईटीओ, कहा-देश को भाजपा से खतरा

Thu, 30 Mar 2023 01:55 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि जब से देश में मोदी सरकार आई है, तब से विकास कार्य रुक गए हैं। मोदी सरकार सिर्फ दिखावे की है, महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों के लिए मोदी सरकार कुछ नया नहीं ला सकी है।
विज्ञापन
मोदी हटाओ देश बचाओ के पोस्टर दिखाते मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब और देश को भाजपा से खतरा बताते हुए गुरुवार को कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने जालंधर सेंट्रल एरिया में खुद पोस्टर लगाए। जालंधर में दीवारों पर पोस्टर चिपकाने की फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। ये पोस्टर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ थे, जिस पर लिखा था- मोदी हटाओ, देश बचाओ। इस मौके पर उनके साथ सेंट्रल हलके से विधायक रमन अरोड़ा मौजूद थे। 
विज्ञापन


इससे पहले हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि जब से देश में मोदी सरकार आई है, तब से विकास कार्य रुक गए हैं। मोदी सरकार सिर्फ दिखावे की है, महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों के लिए मोदी सरकार कुछ नया नहीं ला सकी है। पंजाब में माहौल खराब करने के लिए भाजपा और मोदी जिम्मेदार है जो एजेंसियों का इस्तेमाल कर हालात बिगाड़ आप सरकार पर दोष लगाना चाहते हैं। ऐसी सरकार को देश चलाने का हक नहीं है जो लोगों के हितों की रक्षा करने के बजाए सरकारी विभागों में प्राइवेटाइजेशन कर नौकरियां खत्म कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें