फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: होशियारपुर में पुलिस की घेरेबंदी से भागा अमृतपाल, इनोवा में सवार दो युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया

Thu, 30 Mar 2023 01:37 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

पुलिस सूत्रों का कहना है कि अमृतपाल और उसका साथी पपलप्रीत सिंह होशियारपुर-नवांशहर और फगवाड़ा क्षेत्र में ही कहीं छिपे हो सकते हैं। पुलिस अधिकारियों ने इनोवा में सवार दोनों युवकों के नाम बताने से मना कर दिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि अमृतपाल सिंह दोनों को लुधियाना-पटियाला मार्ग पर मिला था और वहां से अमृतसर जा रहा था। 
विज्ञापन
अमृतपाल सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के होशियारपुर में मंगलवार की रात अमृतपाल सिंह और पपलप्रीत पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहे लेकिन उनके साथ इनोवा में सवार दो युवकों को पुलिस ने दबोच लिया है। दोनों युवक लुधियाना के रहने वाले हैं। जांच में सामने आया है कि दोनों के साथ अमृतपाल और पपलप्रीत अमृतसर जाने की कोशिश में थे। 

विज्ञापन


पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस शाखा ने मंगलवार शाम में फगवाड़ा में एक कार का पीछा किया। पुलिस को संदेह था कि भगोड़ा अमृतपाल और उसका सहयोगी पपलप्रीत इस कार में हैं। पुलिस की घेरेबंदी देख यह लोग मरनाइयां कलां के पास अपनी कार छोड़ भाग निकले। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गांव मरनाइयां में सर्च ऑपरेशन भी चलाया गया लेकिन दोनों नहीं मिले।  

पुलिस सूत्रों का कहना है कि अमृतपाल और उसका साथी पपलप्रीत सिंह होशियारपुर-नवांशहर और फगवाड़ा क्षेत्र में ही कहीं छिपे हो सकते हैं। पुलिस अधिकारियों ने इनोवा में सवार दोनों युवकों के नाम बताने से मना कर दिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि अमृतपाल सिंह दोनों को लुधियाना-पटियाला मार्ग पर मिला था और वहां से अमृतसर जा रहा था। 
विज्ञापन


इनोवा पर लगा लुधियाना का नंबर
इनोवा कार पर लुधियाना का नंबर लगा था। जांच के दौरान पंजाब पुलिस को पता चला कि यह नंबर लुधियाना के साहनेवाल इलाके का है। इसके बाद पूरे शहर में नाकाबंदी कर दी गई और उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। साहनेवाल पुलिस ने कई इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया। साहनेवाल के एसएचओ इंद्रजीत सिंह बोपाराय का कहना है कि उन्हें कोई सूचना नहीं है। हालांकि इलाके में नाकाबंदी जरूर की गई थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें