जालंधर। प्रसिद्ध धावक व फ्लाइंग सिख के खिताब से सम्मानित पद्मश्री मिल्खा सिंह के निधन ने खेल जगत को कभी न पूरी होने वाली क्षति पहुंची है। हंसराज महिला महाविद्यालय की प्रिंसिपल डॉ. अजय सरीन ने मिल्खा सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वे भारत की शान थे।
उन्होंने पूरे विश्वश्व में भारत का नाम रोशन किया। कई खिताब जीतकर उन्होंने रिकार्ड कायम किए, लेकिन कोरोना महामारी ने उन्हें हमसे छीन लिया। आज पूरा एचएमवी परिवार मिल्खा सिंह के निधन पर दुखी है। उन्होंने कहा कि एचएमवी का खेल विभाग अपने खिलाड़ियों को सदा ही उनकी लगन का उदाहरण देता आया है। एचएमवी के टीचिंग व नान टीचिंग स्टाफ ने भी मिल्खा सिंह को श्रद्धांजलि दी।