फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar: बहन का पहले इलाज न करने पर गुस्साया युवक, निजी क्लीनिक में जमकर की तोड़फोड़, फरार

Fri, 17 Feb 2023 12:54 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

मौके पर पहुंची पुलिस ने कहा कि हमें कंट्रोल रूम से जानकारी मिली थी कि शेखां बाजार में स्थित क्लीनिक में राजू खोसला की तरफ से तोड़फोड़ की गई है। उन्होंने डॉ. नागिन्दर खेरा के बयान पर जांच शुरू करते हुए पुलिस ने राजीव खोसला के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है। आरोपी फरार है।
विज्ञापन
जालंधर में क्लीनिक में तोड़फोड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर के शेखां बाजार में बहन का इलाज करने से मना करने पर व्यक्ति ने निजी क्लीनिक में जमकर तोड़फोड़ की। मामला देर रात का है। आरोपी राजू खोसला तोड़फोड़ कर मौके से फरार हो गया। डॉ. नागिन्दर खेरा ने बताया कि राजू खोसला उनके क्लीनिक पर अपनी बहन का इलाज करवाने के लिए आया था। उस दौरान क्लीनिक में पहले से ही इलाज के लिए तीन लोग बैठे हुए थे। जिस कारण उन्होंने उसकी बहन का पहले इलाज करने के लिए मना कर दिया। वह गुस्सा होकर घर वापस चला गया।
विज्ञापन


कुछ ही देर बाद जैसे ही वह किसी काम से क्लीनिक से बाहर गए तो क्लीनिक से उनके कर्मचारी का फोन आया कि राजू खोसला क्लीनिंग में जमकर तोड़फोड़ कर रहा है। वे तुरंत क्लीनिक पर लौटे और देखा कि क्लीनिक के सारे शीशे टूटे हुए थे और अंदर कांच ही कांच बिखरा हुआ था। उन्होंने तुरंत कंट्रोल रूम में फोन कर इसकी सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कहा कि हमें कंट्रोल रूम से जानकारी मिली थी कि शेखां बाजार में स्थित क्लीनिक में राजू खोसला की तरफ से तोड़फोड़ की गई है। उन्होंने डॉ. नागिन्दर खेरा के बयान पर जांच शुरू करते हुए पुलिस ने राजीव खोसला के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है। आरोपी फरार है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें