फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परदेस में गई जान: हार्ट अटैक से जालंधर के युवक की अमेरिका में मौत, परिवार ने 40 लाख का कर्ज लेकर भेजा था

Fri, 22 Sep 2023 11:57 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

गांव के नंबरदार बलजीत सिंह ने बताया कि दमनजोत सिंह परिवार का इकलौता बेटा था।परिजनों ने कहा कि दमनजोत सिंह का शव अमेरिका से मंगवाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। विदेश में रिश्तेदारों से लेकर भारत में अमेरिका की एंबेसी से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
मृतक दमनजोत - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर देहात के थाना आदमपुर के तहत आते गांव पधियाणा के एक युवक की अमेरिका में हार्ट अटैक से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक छह महीने पहले गांव पधियाणा के दमनजोत सिंह पुत्र बलजीत सिंह को परिजनों ने 40 लाख रुपये लगाकर अमेरिका में रोजगार के लिए भेजा था। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अमृतसर: रूठ कर मायके आई पत्नी नहीं मानी तो पति ने पहले किया हवाई फायर, फिर उठाया खौफनाक कदम

परिजनों ने बताया कि उन्हें अमेरिका से फोन आया था कि उनके बेटे की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। दमनजोत की मौत की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई हैं। गांव के लोगों के साथ-साथ रिश्तेदार भी दमनजोत के घर पहुंचने शुरू हो गए हैं। गांव के नंबरदार बलजीत सिंह ने बताया कि दमनजोत सिंह परिवार का इकलौता बेटा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने कहा कि दमनजोत सिंह का शव अमेरिका से मंगवाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। विदेश में रिश्तेदारों से लेकर भारत में अमेरिका की एंबेसी से संपर्क किया जा रहा है। परिजनों ने कहा कि बेटे के अंतिम दर्शन करना चाहते हैं सरकार हमारी मदद करे। बेटे को कभी कोई बड़ी बीमारी नहीं हुई लेकिन एक ही झटके में सारी खुशियां छीन ली।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें