फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक किलो अफीम के साथ मध्य प्रदेश का किसान गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोगा। सीआईए स्टाफ बाघापुराना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मध्य प्रदेश के एक किसान को गिरफ्तार करके उससे एक किलो अफीम बरामद की है। आरोपी मध्य प्रदेश से मोगा जिले में अफीम की सप्लाई देने के लिए आया था पर अफीम की डिलीवरी देने से पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर पाल सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर उन्होंने वीरवार की शाम करीब साढे पांच बजे गांव मानूके गिल के पास दबिश देकर नलेश पाटीदर निवासी खोखरा जिला मंदोेशर (मध्य प्रदेश) को गिरफ्तार कर उससे एक किलो अफीम बरामद कर ली।
विज्ञापन

प्राथमिक पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि मध्य प्रदेश में उसके पास अफीम की खेती का सरकार की ओर से जारी लाइसेंस हैं। उसके पास एक कंबाइन मशीन है। पंजाब के मोगा जिले में वह ज्यादा दाम पर अफीम की सप्लाई देने के लिए आया था। इस बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना निहालसिंह वाला में एनडीपीएस एक्ट के तहत के दर्ज कर लिया। जिसके चलते अदालत ने आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। जांच अधिकारी का कहना है कि रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ कर मोगा के उस व्यक्ति को भी इस मामले में नामजद किया जाएगा जिसे आरोपी उक्त अफीम की सप्लाई देने के लिए आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें