फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kapurthala: कार चोरी हुई तो गिरोह तक पहुंची पुलिस, तीन शातिर गिरफ्तार, कई जिलों से चुराई थी कारें

Tue, 23 Jul 2024 10:28 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)

सार

पंजाब के अलग-अलग जिलों से गाड़ियों चुराने वाले गिरोह को कपूरथला पुलिस ने पकड़ा है। तीनों आरोपी अमृतसर के रहने वाले हैं, जो गाड़ियां चोरी कर उनके पुर्जे आगे बेचते थे। 
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में तीनों आरोपी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के अलग-अलग जिलों से गाड़ियां चोरी कर उनके कलपुर्जे निकालकर बेचने वाले एक गिरोह को कपूरथला पुलिस ने पकड़ा है। गिरोह के पकड़े गए तीन शातिरों ने जुर्म कबूल करते हुए कई वारदातों का खुलासा किया है।  

विज्ञापन


कार चुराकर उन्हें स्क्रैप करके पुर्जें निकालकर बेचने वाले गिरोह का थाना ढिलवां की पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके पास से 10 चोरी की कारों का स्क्रैप किया हुआ सामान भी बरामद किया है। थाना ढिलवां में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच तेज कर दी गई है।
 
डीएसपी भुलत्थ सुरिंदर पाल ने बताया कि छह जुलाई की रात को अजायब सिंह निवासी गांव पत्ती लाधू की ढिलवां से जैन कार नंबर पीबी-09डी-4999 चोरी हुई थी। संबंधित थाना पुलिस ने उक्त मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था। इस वारदात को ट्रेस करने के लिए डीएसपी (डी) गुरमीत सिंह की देखरेख में सीआईए इंचार्ज, एसएचओ और टेक्नीकल स्टाफ पर आधारित एक विशेष टीम बनाई गई। इस टीम ने बेहतरीन तालमेल से काम करते हुए चोरी की घटनाओ को अंजाम देने वाले तीन बदमाशों को काबू किया है। 
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान जर्मनजीत सिंह उर्फ आकाश, किशन व प्रवीन कुमार उर्फ आकाश तीनों निवासी गुरु नानकपुरा मेन रोड ब्यास अमृतसर के रूप में हुई है। इनके कब्जे से पुलिस टीम ने लगभग 10 कारों के स्क्रैप किया हुआ सामान भी बरामद किया है। 

डीएसपी ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया है कि उन्होंने ही गांव पत्ती लाधू की ढिलवां से जैन कार चोरी की थी। इसके अलावा उन्होंने गांव तलवंडी कूकां से जैन कार, अमृतसर से हांडा सिटी, पठानकोट चौक जालंधर से वैगनार कार, होशियारपुर से बेलैरो गाड़ी, जालंधर से एक जैन कार व एक अन्य कार, मोहल्ला धर्मकोट फगवाड़ा से तीन कारें चोरी की है। थाना ढिलवां की पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 303 (2) के तहत एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें