फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू इनोवा की टक्कर से पूर्व सरपंच की मौत: बुलेट सवार दो छात्र भी चपेट में आए, कपूरथला में हुआ हादसा

Tue, 23 Jul 2024 09:33 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)

सार

पंजाब के कपूरथला में एक बेकाबू इनोवा ने एकसाथ दो बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में पूर्व सरपंच की मौत हो गई। वहीं, स्कूल से बुलेट बाइक पर लौट रहे दो छात्र घायल हुए हैं। 
विज्ञापन
पुलिस ने कब्जे में ली इनोवा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी में दर्दनाक हादसे में पूर्व सरपंच की मौत हो गई। वहीं दो स्कूली छात्र घायल भी हुए हैं। हादसा तलवंडी चौधरियां रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास मंगलवार दोपहर करीब दो बजे हुआ। यहां एक बेकाबू तेजरफ्तार इनोवा ने एक के बाद एक दो बाइक को टक्कर मार दी। इनोवा की टक्कर से बुलेट और प्लेटिना सवार पूर्व सरपंच समेत तीन लोग घायल हो गए। जालंधर के निजी अस्पताल में पूर्व सरपंच ने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन


मृतक की पहचान गांव चुलधा के पूर्व सरपंच जगजीत सिंह के तौर पर हुई है। जबकि स्कूल से लौट रहे दो छात्र हुस्नदीप सिंह व जोबनदीप सिंह निवासी तलवंडी चौधरियां को सुल्तानपुर लोधी के सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है। आरोपी इनोवा चालक मौके से फरार हो गया है। थाना सुल्तानपुर लोधी की पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है। 

इनोवा पीबी-30आर-7699 सुल्तानपुर लोधी से तलवंडी चौधरियां की तरफ जा रही थी। जब वह पेट्रोल पंप के पास पहुंची तो बेकाबू होकर इनोवा ने दूसरी तरफ से आ रहे बुलेट पीबी-09 एक्स 1495 और प्लेटिना बाइक पीबी-41ए-5695 को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बुलेट सवार दो युवक दूर जा गिरे। इनोवा की टक्कर से छात्र हुस्नदीप सिंह और जोबनदीप सिंह और पूर्व सरपंच जगजीत सिंह जख्मी हो गए। जगतीज सिंह को जालंधर के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


सिविल अस्पताल में उपचाराधीन घायल जोबनदीप सिंह ने बताया कि वह स्कूल से छुट्टी के बाद सुल्तानपुर लोधी की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान सामने से आई इनोवा ने उनकी बुलेट को टक्कर मार दी। एएसआई बलदेव सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घायलों को राहगीरों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इनोवा को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है और फरार आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें