फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम का हिस्सा बने जालंधर के बैडमिंटन खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर। आकाशवाणी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात की 81वीं कड़ी में रविवार को देश और दुनिया के लोगों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने विचार साझा किए। इस कार्यक्रम के लिए देश में जो 10 स्थान चयनित किए गए हैं उनमें से पूरे उत्तर भारत में से जालंधर के रायजादा हंसराज बैडमिंटन स्टेडियम को चुना गया।
विज्ञापन

रविवार को स्टेडियम में करीब 60 राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने पीएम मोदी के संबोधन को सुना और संबोधन की प्रोत्साहनपूर्ण बातों को खेल व जीवन में अपनाने की बात कही। पीएम मोदी के संबोधन को सुनने के लिए खिलाड़ी काफी उत्साहित थे और बैडमिंटन, टेबल टेनिस और बॉस्केटबाल के खिलाड़ी स्टेडियम पहुंचे हुए थे। विशेष रूप से अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी व कॉमनवेल्थ गेम्स के पदक विजेता और अर्जुन अवार्ड के लिए नामित प्रणव चोपड़ा, पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सचिन रत्ती, टेबल टेनिस के पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी विकास महाजन ने खिलाड़ियों के साथ पीएम मोदी के मन की बात को सुना।
इन तीनों शख्सियतों को डीबीए की तरफ से सम्मानित किया गया। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन की अंतरिम समिति के सदस्य एवं पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी रितिन खन्ना ने बताया कि हमारे लिए गर्व की बात है कि रायजादा हंसराज स्टेडियम प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम का हिस्सा बना। प्रधानमंत्री के संबोधन से युवा पीढ़ी विशेषकर खिलाड़ियों में आने वाले समय में और ज्यादा आत्मविश्वास पैदा होगा और यही आत्मविश्वास उन्हें खेल मुकाबलों में जीत दिलाएगा। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रणव चोपड़ा ने बताया कि उनको एक नया अनुभव मिला और इसी अनुभव के कारण उन्हें पीएम मोदी के विचारों को करीब से जानने और इन विचारों से बहुत कुछ सीखने को मिला। वे भविष्य में भी मन की बात कार्यक्रम में कहीं जाने वाली बातों को सुनकर जीवन में अपनाएंगे। खिलाड़ियों के लिए ऐसे प्रोत्साहनपूर्ण संबोधन बहुत लाभकारी सिद्ध होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें