फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो नौसरबाजों ने दूल्हे की मां का बैग उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
दो नौसरबाजों ने दूल्हे की मां का बैग उड़ाया
विज्ञापन

जालंधर-कपूरथला रोड स्थित होटल में चल रही शादी की घटना
कपूरथला पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में कैद दोनों की फोटो की वायरल
संवाद न्यूज एजेंसी
कपूरथला। जालंधर-कपूरथला रोड स्थित एक मशहूर पैलेस में चल रहे शादी समारोह के दौरान रविवार को मेहमान बनकर आए एक बच्चे और एक युवक नौसरबाज ने दूल्हे की मां का बैग उड़ा लिया। इसमें लाखों रुपये के गहने, नगदी और तीन मोबाइल फोन भी बताए जा रहे हैं।
आरोपी युवक और बच्चे की फोटो सीसीटीवी में कैद हो गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी की फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी सब-डिवीजन सुरिंदर सिंह से मिली जानकारी के अनुसार शहर के एक पैलेस में रविवार को शादी समारोह का आयोजन चल रहा था। इसी दौरान एक बच्चा और एक युवक मेहमान की तरह तैयार होकर पैलेस में घुसे और मौका पाते ही दूल्हे की मां का बैग उठाकर चंपत हो गए। उन्होंने यह भी बताया कि बैग उठाकर ले जाने वाले बच्चे और युवक की फोटो सीसीटीवी में कैद हो गई है। इसी आधार पर उनकी तलाश की जा रही है। वहीं जालंधर निवासी दूल्हे की मां के अनुसार बैग में लाखों रुपये के गहने, नगदी और तीन मोबाइल फोन भी होने की बात कही जा रही है।
डीएसपी सुरिंदर सिंह ने यह भी बताया कि उक्त बच्चे और युवक की अगर किसी को पहचान होती है तो वह कपूरथला पुलिस को जरूर सूचित करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें