अतिरिक्त सेशन जज की शिकायत पर थाना सदर ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
कपूरथला। स्नेचिंग के आरोपी की फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जमानत करवाने वाली महिला के खिलाफ थाना सदर की पुलिस ने केस दर्ज किया है। अतिरिक्त सेशन जज कपूरथला की शिकायत पर थाना सदर की पुलिस ने कार्रवाई करके जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी महिला की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
अतिरिक्त सेशन जज कपूरथला गुरमीत सिंह टिवाणा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि स्नेचिंग के मामले के आरोपी तरणजीत सिंह उर्फ तनवीर उर्फ तरना निवासी गांव अठौला जिला जालंधर की जमानत के लिए मनजीत कौर निवास गांव अठौला जिला जालंधर ने अदालत में फर्जी नाम के व्यक्ति बलदेव सिंह, अरवीन सिंह, जगदीप सिंह काहलों निवासी निहालगढ़ जिला कपूरथला के फर्जी दस्तावेज पेश किए हैं। इस पर थाना सदर की पुलिस ने आरोपी महिला मनजीत कौर के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करके कार्रवाई तेज कर दी है। फिलहाल आरोपी महिला की गिरफ्तारी नहीं हुई है।