फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: चार वर्षीय नाबालिग लड़की घर से लापता, एक नामजद

Mon, 29 Jul 2024 07:17 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
कपूरथला। थाना सिटी अधीन कुष्ठ आश्रम के नजदीक से एक 14 वर्षीय लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है। लड़की के परिवार में एक पडोसी युवक पर बहला फुसलाकर शादी का झांसा देकर भगा ले जाने का आरोप भी लगाया है। इसके बाद थाना सिटी पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लड़की और आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है। जांच अधिकारी बलदेव सिंह ने बताया कि अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में कुष्ठ आश्रम के नजदीक रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी ने पांचवी क्लास तक पढ़ने के बाद वर्ष 2021 में ही पढ़ाई छोड़ दी और वह घर में ही रहकर घर का काम करती थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उनके पड़ोस में एक लडका अजय कुमार भी रहता है, जो 13 जुलाई को उनकी लड़की को सुबह लगभग 8-9 बजे शादी का झांसा देकर कहीं भाग ले गया है। उसने अपनी बेटी की तलाश अपने स्तर पर की, लेकिन वह नहीं मिल पाई है। नाबालिग लड़की के पिता की शिकायत पर थाना सिटी पुलिस ने आरोपी अजय कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी बलदेव सिंह ने बताया कि लड़की और आरोपी युवक की तलाश के लिए पुलिस टीमें छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें