फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल आडियो क्लिप की फोरेंसिक जांच हो: पूर्व कैबिनेट मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजपुर। सोशल मीडिया पर पंजाब के किसी मंत्री का ऑडियो क्लिप वायरल होने के बाद प्रदेश में राजनीतिक गरमा गई है। राजनीतिक पार्टी के नेताओं ने बयानबाजी तेज कर दी है। भाजपा के नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने बयान जारी कर कहा कि ऑडियो क्लिप की फोरेंसिक जांच करवा ली जाए, सारी स्थिति साफ हो जाएगी। किस नेता की आवाज है, जो कह रहे हैं कि उनकी आवाज नहीं है, जांच के बाद स्पष्ट हो जाएगा।
मंत्री के करीबियों में आपसी विवाद होने के बाद शनिवार से ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग भी उसी तेजी से विचार व्यक्त कर रहे हैं। आडियो क्लिप ने पूरे पंजाब में हंगामा मचा रखा है। जिस मंत्री की आवाज का शक है, वह भी मीडिया से दूर भागते नजर आ रहे हैं। मीडिया के सामने आकर सच्चाई भी बयां नहीं कर रहे हैं। इससे शक और गहराता जा रहा है कि कहीं उन्हीं की आवाज तो नहीं। ऑडियो क्लिप में एक शर्मा मुंशी की बात कही जा रही है, जिसमें व्यक्ति कहता है थाने की मां खुद रास्ता दिखाएगी। ये मुंशी थाने का है या किसी ट्रक यूनियन का है। मुंशी खुद सौदेबाजी कर लेगा। जानकारों का कहना है कि एक ट्रक यूनियन के ट्रकों की सूची वायरल होने वाली है, जिससे सच्चाई सबके सामने आ जाएगी। सारे सबूत मंत्री के विरोधियों ने अपने पास रखे हैं, एक-एक करके वायरल करने में लगे हैं।
विज्ञापन

इसी तरह शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के हलका इंचार्ज जतिंदर सिंह ने गुरुहरसहाए में प्रेसवार्ता कर कहा कि वायरल हो रहा आडियो क्लिप की वीडियो क्लिप भी मीडियो को सौंपी जाएगी। मंत्री अपने ओएसडी के साथ सौदेबाजी की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये वायरल ऑडियो क्लिप दिल्ली में बैठे केंद्रीय मंत्रियों तक पहुंच चुका है, वह भी जानते हैं कि ये आवाज किस मंत्री की है। मंत्री को बचाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन

उधर, एक ठेकेदार ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि संबंधित विभाग को दी गई शिकायत पर इसीलिए जांच आगे नहीं बढ़ी थी, क्योंकि संबंधित विभाग के अधिकारियों से मंत्रियों की सांठगांठ हो चुकी थी। उसने बताया कि ऑडियो क्लिप में मंत्री व व्यक्ति डीआरओ की बात कर रहे हैं, असल में ये आरओ है, जो माल उठाने संबंधी जारी होता है। कुछ माल बिना आरओ के उठाया जाता है, उसी को पकड़ने की बात कर रहे हैं, बिना आरओ के माल उठाते समय काबू कर ले तो सौदेबाजी की जा सकती है।
फोटो संख्या-12एफजेडआर09टीबी
कैप्शन--गुरुहरसहाए (फिरोजपुर) में शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के नेता प्रेसवार्ता करते हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें