फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: जेल में सर्च के दौरान मिले पांच मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
एक सिम-चार्जर, 4 बैटरी, एक डाटा केबल, एक हेडफोन बरामद
विज्ञापन

अज्ञात समेत दो हवालातियों के खिलाफ केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी

कपूरथला। माॅडर्न जेल में चलाए गए तलाशी अभियान दौरान जेल प्रबंधन को अलग-अलग बैरकों से 5 मोबाइल फोन, एक सिम, एक चार्जर, 4 बैटरी, एक डाटा केबल, एक हेडफोन बरामद हुआ है। इनमें से एक मोबाइल फोन, सिम समेत बैटरी एक हवालाती से मिला है, जबकि 4 मोबाइल फोन, एक चार्जर, तीन बैटरी, एक डाटा केबल, एक हेडफोन लावारिस हालत में बरामद हुए है। जेल प्रबंधन ने उक्त सभी मोबाइल फोन व अन्य सामान कब्जे में लेकर इसकी सूचना जेल के उच्चाधिकारियों व थाना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात समेत दो हवालातियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट विक्रम सिंह ने बताया कि वह सीआरपीएफ टीम के साथ जेल में बंद कैदियों व हवालातियों की बैरकों की तलाशी ले रहे थे। इस दौरान जेल प्रबंधन को वार्ड नं.2 के कमरा नं.3 में बंद हवालाती निशान सिंह निवासी गांव लाटियांवाल के कब्जे से एक मोबाइल फोन, सिम समेत बैटरी बरामद हुआ। जेल प्रबंधन ने मोबाइल फोन कब्जे में लेकर सूचना जेल के उच्चाधिकारियों व थाना कोतवाली पुलिस को दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी हवालाती के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सहायक सुपरिंटेंडेंट विक्रम सिंह ने बताया कि वह जेल में तलाशी अभियान चला रहे थे। इस दौरान जेल प्रबंधन को वार्ड नं.4 के कमरा नं.1 से 4 मोबाइल फोन, एक चार्जर, तीन बैटरी, एक डाटा केबल, एक हैडफोन लावारिस हालत में बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें