जालंधर कैंट क्षेत्र में आते दकोहा के एक घर में शार्ट सर्किट होने से आग लग गई। इससे लाखों का नुकसान हो गया। गनीमत रही कि समय रहते घर के सभी लोग बाहर आ गए थे।
आग सुबह 11 बजे के आसपास लगी। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आकर आग पर काबू पाया। घर मालिक सुरेंद्र मदान ने कहा कि उनका ढाबे का काम है, जो घर के बाहर ही बनाया हुआ है।
वह ढाबे पर काम कर रहे थे कि अचानक शार्ट सर्किट से उनके घर को आग लग गई। समय रहते घर के सभी सदस्य बाहर आ गए थे। आग लगने से घर के अंदर पड़ा काफी सामान जलकर राख हो गया। उनका लाखों रुपये में नुकसान हुआ है।